पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2:45 बजे हल्दिया रिफाइनरी के पास भीषण आग लग गई, जिससे एक शख्स की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है। आग की चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर आ गए थे। पुलिस के मुताबिक, सभी पीड़ितों को हल्दिया सब-डिविजनल अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पांच घायलों को तमलुक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया गया। आग पर काबू पाने के लिए 20 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगाई गई थीं। दोपहर 2 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। साउथ रेलवे के मुताबिक जहां आग लगी उसके पास से हल्दिया और दुर्गाचक लाइन गुजरी है। सुरक्षा के मद्देनजर अगले आदेश तक के लिए ट्रेन सर्विस रोक दी गई है। इंडियन ऑयल ने कहा- बगल की यूनिट में लगी थी आग इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने हल्दिया रिफाइनरी में आग लगने की खबरों को खारिज किया है। कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि यह घटना हल्दिया रिफाइनरी में नहीं, बल्कि बगल की एक इंडस्ट्रियल यूनिट के गेट के पास हुई थी। कुछ रिपोर्टों में इस घटना को हल्दिया रिफाइनरी से जोड़कर पेश किया गया, जो गलत है। आग की 3 तस्वीरें… आग लगने की वजह नेप्था केमिकल की चोरी कंपनी के अनुसार, शुरुआती जानकारी से संकेत मिलता है कि यह घटना प्लांट के पास नैफ्था केमिकल की चोरी वाले स्थान के आसपास हुई है। हालांकि, आग लगने के सही कारणों की जांच संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर की जा रही है। पूरा इलाका कवर किया गया है। आग के कारण घटनास्थल के पास रेलवे की ओवरहेड बिजली लाइन के इक्विपमेंट भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। रेलवे बोला- सिल्पा एंट्री गेट पर हुआ हादसा दक्षिण पूर्व रेलवे ने बताया कि सिल्पा प्रवेश गेट के पास गैस पाइप फटने के कारण मंगलवार सुबह 5:20 बजे से हल्दिया और दुर्गाचक के बीच रेल सर्विस रोकी गई है। कंपनी बोली- नैफ्था अत्यधिक ज्वलनशील हाइड्रोकार्बन कंपनी ने कहा कि नैफ्था अत्यधिक ज्वलनशील हाइड्रोकार्बन है। कंपनी पहले भी स्थानीय लोगों को पेट्रोलियम प्रोडक्ट के बिना अथॉरिटी इस्तेमाल या छेड़छाड़ से होने वाले गंभीर खतरे को लेकर चेतावनी जारी करती रही है। ग्राफिक 1: नेफ्था क्या है? नेफ्था (Naphtha) क्या है? ………………. आग से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ की कोचिंग में आग, 15 मौतें: इनमें स्टूडेंट्स ज्यादा, बचने के लिए बाथरूम में छिपे, दम घुटा; 4 अफसर सस्पेंड, 4 आरोपी अरेस्ट उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 22 जून को दोपहर 1:30 बजे एक इमारत में आग लगी थी। हादसे में 15 लोगों की मौत हो हुई। इनमें 5 महिलाएं और 10 पुरुष रहे। ज्यादातर 20 से 30 साल के स्टूडेंट्स थे। आग फैलने के बाद दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग में छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। पूरी खबर पढ़ें…