भास्कर न्यूज | छीपाबड़ौद उपखंड क्षेत्र के ढोलम गांव में रविवार को अच्छी बारिश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना के साथ घास भैरुजी की सवारी निकाली गई। जिसमें गांव के श्रद्धालु शामिल हुए। सवारी गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते चले। ग्रामीणों ने जगह-जगह पूजा-अर्चना की। अच्छी वर्षा की कामना की। खुशहाली की कामना की। अच्छी फसल की कामना की। महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। युवाओं की भी बड़ी मौजूदगी रही।