भंवरगढ़| कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंदिर में दर्शन के लिए गई एक महिला पर आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बारां रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कस्बे की गायत्री नागर पैरों के छालों का उपचार कराकर घर लौट रही थीं। रास्ते में बालाजी मंदिर में धोक लगाने के दौरान उन पर कुत्ते ने हमला कर दिया। मौके पर मौजूद महिला के पति हेमंत, भाई सत्यनारायण नागर, पिता गणेशराम नागर ने कुत्ते को भगाया।