भास्कर संवाददाता | चूरू भालेरी रोड पर वीरगति स्मारक के सामने स्थित राजस्थान जाट महासभा कार्यालय में महासभा जिला इकाई की ओर से प्रेस वार्ता की गई। महासभा पदाधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक रामावतार पलसानिया की तरफ से पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह पर की गई अमर्यादित टिप्पणी का विरोध जताया। प्रदेश उपाध्यक्ष रामरतन सिहाग ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा हैं, उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान वक्ताओं ने पलसानिया के बयान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया तथा उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष रणवीर कस्वां, बीकानेर संभाग अध्यक्ष हरफूल सिंह भांभू आदि ने विचार रखे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश तेतरवाल, गंगाराम कड़वासरा, महासचिव रामलाल सारण, कोषाध्यक्ष धर्मपाल सारण, तहसील अध्यक्ष रामनिवास भांभू, जिला कार्यकारिणी सदस्य रामावतार भांबू, प्रकाश लांबा, सत्यप्रकाश बेनीवाल मौजूद रहे।