विश्व स्वास्थ्य दिवस (7 अप्रैल) को जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ परिसर में रक्तदान शिविर लगेगा। कैंप में होटल के 30 से ज्यादा कर्मचारी रक्तदान करेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. राजेन्द्र कुमार पालीवाल ने बताया- होटल सूर्यगढ़ और 'द आई लव फाउंडेशन' की ओर से कैंप का प्रस्ताव मिला है। इस बार विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सूर्यगढ़ के 30 से अधिक कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान करने का संकल्प लिया है। CMHO ने ब्लड बैंक टीम को दिए निर्देश आयोजन को लेकर CMHO कार्यालय ने जवाहिर हॉस्पिटल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (PMO) को लेटर लिखकर निर्देश दिए हैं। इसके मुताबिक ब्लड बैंक की टीम 7 अप्रैल को होटल सूर्यगढ़ पहुंचकर रक्त संग्रहण की प्रक्रिया पूरी करेगी।