श्रीगंगानगर| विश्व नवकार महामंत्र दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार सुबह 9:01 से 9:36 बजे तक बीरबल चौक स्थित जैन भवन में सामूहिक जाप किया जाएगा। जैन सभा के अध्यक्ष नरेश बांठिया ने बताया कि जीतो टीम की विशेष सहभागिता से होने वाले इस कार्यक्रम में विश्व कल्याण के लिए 108 देशों के लाखों लोग एक ही समय पर जाप करेंगे। दुनिया भर में 6 हजार से अधिक स्थानों से इस सामूहिक जाप का सीधा प्रसारण होगा। मंत्री विमल कोटेचा, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र डागा व पूरी टीम तैयारियों में जुटी हुई है।