मण्डावरा के मुख्य स्टैंड स्थित गुल्ली जोहड़ी वाले बालाजी महाराज का दो दिवसीय वार्षिक मेला शनिवार रात भजन संध्या से शुरू हुआ। मोहनलाल शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह बालाजी महाराज की फूलों से झांकी सजाई गई। पूजा-अर्चना के साथ मुख्य मेला शुरू हुआ। मेले में छापर, ताल, नाहरवाड़ी, मावता, जहाज सहित अन्य गांवों व ढ़ाणियों के श्रद्धालु पहुंचे। मेले में लगी दुकानों पर खरीदारी की। देर शाम जन सहयोग से कुश्ती दंगल शुरू हुआ।