झुंझुनूं | एपेक्स स्काईलाइन अस्पताल में कम ऑक्सीजन स्तर पर गंभीर हालत में भर्ती 85 वर्षीय महिला का सफल इलाज हुआ। महिला को स्वस्थ हालत में छुट्टी दे दी गई। डॉ. कुलजीत सिंह की निगरानी में महिला को दो दिन वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों और मेडिकल टीम की लगातार देखरेख से हालत में सुधार आया। ऑक्सीजन स्तर बेहतर हुआ। इसके बाद वेंटिलेटर सपोर्ट हटाया गया। हालत स्थिर होने पर महिला को छुट्टी दे दी। यूनिट हैड दीपक सैनी ने बताया कि अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के साथ ईसीएचएस से जुड़े लाभार्थियों को भी स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि श्वास, अस्थमा व टीबी रोगों के विशेषज्ञ डॉ. कुलजीत सिंह की सेवाएं रोज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अस्पताल में उपलब्ध रहती हैं।