भास्कर न्यूज | सादुलपुर एक राय होकर घर में घुसने और मारपीट करने को लेकर पुलिस थाने में 15 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि सुनील सिंह पुत्र किशन सिंह राजपूत निवासी ख्याली ने रिपोर्ट दी कि 29 अगस्त को शाम 5-5.30 बजे करीब वह अपने घर पर था, तो अचानक महावीर सिंह, विशाल सिंह, विक्रम सिंह, हीरू सिंह, रवि, दीपक, भानी, संजू कंवर, ममता, कलावती, सुमेर, तन्नू, माया, सानिया व धर्मसिंह सभी एक राय होकर उनके घर में घुसे। आरोपियों के हाथों में लाठी व पत्थर थे और घुसते ही उन पर हमला बोल दिया, जिस कारण उसके दाईं साइड पेट पर, बाएं हाथ पर लाठी की चोट मारी तथा छोटे भाई संदीप सिंह के साथ भी मारपीट की। इससे उसके सिर पर गंभीर व अन्य हिस्सों पर भी चोटें आई। पत्नी मोनिका के साथ भी थप्पड़ मुक्कों से मारपीट की। बहन मंजू कंवर व छोटे भाई की पत्नी प्रीति के साथ भी थप्पड़ मुक्कों व पत्थरों से चोटें पहुंचाई। छोटे भाई को गंभीर चोट लगने के कारण राजगढ़ के सरकारी अस्पताल लेकर आए, जहां से चूरू रेफर कर दिया।