भास्कर न्यूज | बारां रोटरी क्लब बारां और लटूरजी मावा वाले सेवा सदन ने चौमुखा बाजार निवासी दिव्यांग नंदकिशोर सेन को नई साइकिल सौंपी। नंदकिशोर सेन शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं। मेहनत-मजदूरी से परिवार का पालन-पोषण करते हैं। हाल ही में उनकी साइकिल चोरी हो गई थी। उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया था। रोटरी क्लब बारां के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि लाभार्थी से सीधे बात की। रोटरी क्लब और लटूर जी सेवा सदन ने तुरंत नई साइकिल की व्यवस्था की। इसमें समाजसेवी प्रकाश टोंग्या, राकेश सेठी, राजेंद्र मित्तल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में कपिल सोनी, दिनेश खेतान, त्रिवेश बरदानिया, अनीता सेठी, अमृत सिंह, योगेश खंडेलवाल, दर्शिल गुप्ता, मानस गुप्ता, मनोज ओझा, दीपक अग्रवाल उपस्थित रहे।