चौथ का बरवाड़ा| कस्बे में स्थित अखिल भारतीय धाकड़ धर्मशाला में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। भागवत कथा का श्रवण करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। शनिवार को विधायक जितेंद्र गोठवाल भी कार्यकर्ताओं के साथ भागवत कथा में पहुंचे। उन्होंने धार्मिक कथा सुनी। शनिवार को भागवत कथा में भगवान कृष्ण की लीला, सुखदेव जी का जन्म, महाभारत की गाथा, परीक्षित का जन्म आदि के प्रसंग सुनाए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। धाकड़ धर्मशाला में पिछले तीन दिनों से सात दिवसीय कथा का आयोजन चल रहा है। यहां सीताराम दास महाराज ने कथा सुनाते हुए भगवान कृष्ण की लीलाओं के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने लोगों से धर्म के मार्ग पर चलने का आग्रह किया। भक्तों ने जमकर आनंद लिया। इस दौरान विधायक जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि धार्मिक कथाओं से लोगों को धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। लोगों का जीवन बेहतर होता है।