अजमेर में भाजपा नेताओं की एक जमीन के मामले में ऑडियो रिकॉर्डिग सामने आने के बाद माहौल गरमा गया है। बीजेपी से दो बार मेयर रह चुके धर्मेंद्र गहलोत ने दावा किया है कि उनके पास एक पेन ड्राइव में है, जिसमें फर्जी पट्टे का मुद्दा विधानसभा में उठाने का जिक्र है। इसके अलावा जमीन को लेकर बातचीत में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियशील हाड़ा की आवाज है। गहलोत के दावे के बाद हाड़ा ने पलटवार करते हुए इस ऑडियो को फर्जी बताते हुए कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। बता दें कि अजमेर नगर निगम में नियम के विरूद्ध पट्टे जारी करने को लेकर पिछने दिनों बाड़मेर के शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाया था। इस पर जवाब देते हुए यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने फर्जी पट्टा जारी करने के मामले में उपायुक्त विकास, वरिष्ठ प्रारूपकार, कनिष्ठ अभियंता सिविल और कनिष्ठ सहायक को एपीओ किया था। वहीं, पिछले 6 महीने में जारी किए गए पट्टों की अजमेर कलेक्टर लोकबंधु को जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए थे। गहलोत बोले- पेन ड्राइव में बीजेपी नेताओं की आवाज भाजपा से दो बार मेयर रह चुके धर्मेन्द्र गहलोत ने अपनी पत्नी हेमा के नामांकन के दौरान एक पेनड्राइव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कोई पैनड्राइव देकर गया है, इसकी सत्यता पर विश्वास नहीं करता। लेकिन इसमें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियशील हाड़ा की आवाज है, जो पूर्व मेयर ब्रजलता हाड़ा के पति है और बोल रहे है कि बोल राहुल, जो कि राहुल जायसवाल, भाजयुमो का अध्यक्ष बनता है। इसमें वैशाली नगर की टंकी वाली जमीन को लेकर बातचीत है। इसमे कईं अन्य लोगों के नाम का भी जिक्र हुआ है। ऑडियो में अजमेर नगर निगम के फर्जी पट्टे का मामला शिव विधायक की ओर से विधानसभा में उठाने का जिक्र भी है। ये मैं नहीं कह रहा लेकिन जो बात हुई, उसके बारे में बता रहा हूं। ऐसे में इसकी जांच कर सत्यता सामने लानी चाहिए और भाजपा नेताओं को जवाब देना चाहिए। ऑडियो में अजमेर नगर निगम के फर्जी पट्टे का मामला शिव विधायक की ओर से विधानसभा में उठाने का भी जिक्र है। गहलोत ने कहा कि इस ऑडियो की सत्यता की जांच होनी चाहिए और भाजपा नेताओं को जवाब देना चाहिए। हाड़ा बोले- फर्जी ऑडियो, कानूनी कार्रवाई करेंगे धर्मेंद्र गहलोत के इस बयान के बाद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियशील हाड़ा ने इस ऑडियो को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि आगामी 11 सितंबर को होने वाले नगर निगम चुनावों के मद्देनजर कुछ राजनीतिक विरोधियों और निहित स्वार्थ वाले तत्वों की ओर से घिनौनी साजिश रची जा रही है। सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो क्लिप तेजी से प्रसारित की जा रही है, यह ऑडियो सौ प्रतिशत फर्जी, काल्पनिक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग करके बनाया गया है। इस प्रकार की तकनीक का दुरुपयोग करके मेरी छवि को धूमिल करने और जनता के बीच भ्रम फैलाने का असफल प्रयास किया जा रहा है। मेरी आवाज और बयानों को तोड़-मरोड़कर जो दुष्प्रचार किया जा रहा है,वह पूरी तरह से निराधार है। इस तरह के भ्रामक और मनगढ़ंत ऑडियो पर बिल्कुल भी विश्वास न करें। इस मामले में साइबर सेल और संबंधित कानूनी विशेषज्ञों से संपर्क करके उनकी राय से विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। ……….. ये खबर भी पढ़िए- अजमेर नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर सहित 4 APO:UDH मंत्री खर्रा ने की घोषणा-कलेक्टर करेंगे जांच; शिव विधायक ने उठाया था मुद्दा अजमेर नगर निगम में नियम के विरूद्ध पट्टे जारी करने का मामला सामने आया है। इस पर बाड़मेर के शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी ने सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर लगाया। भाटी ने तीन माह में जारी किए गए सभी पट्टों की जांच कर इसमें शामिल अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। इस पर जवाब देते हुए यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने फर्जी पट्टा जारी करने के मामले में उपायुक्त विकास, वरिष्ठ प्रारूपकार, कनिष्ठ अभियंता सिविल और कनिष्ठ सहायक को एपीओ को कर दिया। वहीं, पिछले छह माह में जारी किए गए पट्टों की अजमेर कलेक्टर लोकबंधु को दो सप्ताह में जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। पूरी खबर पढें