अजमेर में एक महिला के नाम फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाने व महिला की फोटो किसी अन्य व्यक्ति के साथ एडिट कर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति की रिपोर्ट पर गेगल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी ओर,उत्तरप्रदेश से दरगाह जियारत के लिए आई एक महिला अजमेर के धानमंडी होटल से लापता हो गई। सास ने दरगाह थाने में शिकायत दी है। पुलिस महिला की तलाश में जुटी है। गेगल थाने में दर्ज कराया मुकदमा पति ने गेगल थाने में दी शिकायत में बताया-उसकी पत्नी के नाम से अज्ञात व्यक्ति ने इंस्टाग्राम आईडी बनाई और अन्य व्यक्ति के साथ फोटो एडिट कर पोस्ट कर दी। इससे पहले भी अन्य व्यक्ति के नाम से एक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पत्नी की फोटी पोस्ट की थी। आरोपी बार बार बिना मेरी पत्नी की सहमति के फोटो एडिट कर पोस्ट कर रहा है। इससे बदनामी हो रही है। पुलिस ने मामले की जांच एएसआई भवानी शंकर को सौंपी है। दरगाह थाने में मामला दर्ज उत्तर प्रदेश से दरगाह जियारत के लिए आई महिला ने दरगाह थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह 21 अगस्त को दरगाह जियारत के लिए अजमेर आई और धानमंडी की होटल में रुकी। यहां बेटी-दामाद के साथ बेटे की बहु भी आई। रात करीब साढे़ आठ बजे बेटे की बहु कुछ सामान खरीदने का नाम लेकर गई, जो वापस नही आई। उसे तलाश भी किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ……….. ये खबर भी पढें… शराब पीकर स्कूल आने वाला टीचर सस्पेंड:क्लास रूम तक नहीं जा पाया, ग्राउंड में लेटा रहा; 5 दिन बाद कार्रवाई अजमेर जिले के पास सावर के पास राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल ऊंदरी में शराब पीकर आने वाले टीचर को शिक्षा विभाग ने सस्पेंड कर दिया। निलंबन काल के दौरान टीचर भीवाराम मीणा (लेवल-1) का मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, पीसांगन रहेगा। (पूरी खबर पढें)