अजमेर निकाय चुनाव में टिकट वितरण के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों के सामने बागियों की चुनौती खड़ी हो गई है। कांग्रेस के 92 और भाजपा के 36 बागी उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, नगर निगम के 80 वार्डों में से 3 वार्ड ऐसे हैं, जहां कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं 6 वार्ड ऐसे है, जहां त्रिकोणीय मुकाबला होगा। खास बात यह है कि वार्ड 3 और 4 में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारे हैं और भाजपा के बागी उम्मीदवार का समर्थन करने की तैयारी में है। भाजपा में जहां 36 बागियों ने चुनाव मैदान में निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किया है, वहीं कांग्रेस में ऐसे कैंडिडेट्स की संख्या 92 है। नगर निगम के 13 वार्ड ऐसे भी है, जहां चतुष्कोणीय मुकाबला है। हालांकि, पूरी तरह स्थिति नाम वापसी के बाद स्पष्ट हो पाएगी। लेकिन कईं वार्ड ऐसे है, जहां बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार है। 80 में से 3 वार्डों को छोड़कर 77 वार्डों में निर्दलीय चुनाव की गणित बिगाड़ सकते हैं। नामांकन भरने वालों में भाजपा के 36 और कांग्रेस के 92 कैंडिडेट्स ऐसे है। जिन्होंने पार्टी के साथ निर्दलीय के रूप में भी नामांकन दाखिल किया। इन सभी ने पार्टी से टिकट मांगा और इनको टिकट नहीं मिला। इसके अलावा अन्य निर्दलीय चुनाव मैदान में है और वे भी किसी पार्टी से हो सकते है। ऐसे में दोनों पार्टियों ने बागियों की मान-मनुअल शुरू कर दी है। दोनों ही पार्टियों का मानना है कि वे 3 तारीख तक डेमेज कंट्रोल कर लेंगे। भाजपा के बागी का करेंगी कांग्रेस समर्थन वार्ड संख्या 3 और 4 में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। यहां भाजपा उम्मीदवार का मुकाबला भाजपा से जुडे़ रहे नेताओं की पत्नी से है। वार्ड 3 में भाजपा नेता रहे सुभाष काबरा की रिश्तेदार संध्या काबरा और वार्ड 4 में भाजपा से मेयर रहे धर्मेन्द्र गहलोत की पत्नी हेमा गहलोत निर्दलीय चुनावी मैदान में है। माना जा रहा है कि कांग्रेस ने इन दोनों का समर्थन करने के लिए यहां से कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। हालांकि, इसको लेकर कोई स्पष्ट कारण कांग्रेस ने नहीं बताया है। वार्ड 4 में निर्दलीय के रूप में नीलम चौधरी और हेमलता तंवर व वार्ड 3 से अशरीन प्रशांत पटेल, कृतिका सवासीय ने भी नामांकन दाखिल किया है। तीन वार्डों में भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर वार्ड संख्या 60, 61 और 65 में भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर है। वहीं वार्ड संख्या 1, 23, 29, 37, 44, 71 में भाजपा व कांग्रेस के अलावा एक ओर प्रत्याशी चुनावी मैदान है। वहीं वार्ड संख्या 2, 21, 30, 42, 47, 54, 59, 66, 68, 72, 73, 74 व 77 में भाजपा व कांग्रेस के अलावा दो और उम्मीदवार है। अब देखें- किस वार्ड से कौन किस पार्टी का बागी (नोट-वार्ड में अन्य निर्दलीय उम्मीदवार भी है, वे किसी पार्टी से जुडे़ हो सकते है और ऐसे में बागी की संख्या बढ़ सकती है।) यहां देंखे भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी… ………. पढें ये खबर भी…. भाजपा नेता पीछे हटे,पहली बार पत्नियों को मैदान में उतारा:पिछली बार खिलाफ लड़ने वालों पर भी खेला दांव; देखिए प्रत्याशियों की प्रोफाइल अजमेर नगर निगम चुनाव में वार्ड पार्षद के लिए भाजपा ने सभी 80 वार्ड में अपने प्रत्याशी उतार दिए। इस बार मेयर का पद अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व है। ऐसे में बडे़ भाजपा नेताओं ने खुद चुनाव लड़ने के बजाय अपनी पत्नियों को पहली बार चुनाव मैदान में उतारा है। इतना ही नहीं अनारक्षित ओपन वार्ड में भी पुरुषों के बजाय महिलाओं को मौका दिया। पिछले चुनाव में भाजपा कैंडिडेट के खिलाफ कांग्रेस व निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ने वालों को इस बार भाजपा ने अपना कैंडिडेट बनाया। (पूरी खबर पढें) भाजपा प्रत्याशी का नामांकन खारिज करने की मांग:निर्दलीय प्रत्याशी ने लगाया NOC में तथ्य छुपाने का आरोप, कहा- लाखों बकाया