अजमेर नगर निगम चुनाव में इस बार लंबे राजनीतिक दलों ने अनुभवी चेहरों के साथ इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चित जेन-ज़ी को भी चुनाव मैदान में उतारा है, हालांकि दोनों दलों में 5-5% उम्मीदवार ही इस एज ग्रुप से हैं। 1997 से 2012 तक जन्म लेने वालों को जनरेशन ज़ी कहा जाता है। अजमेर में ऐसे कांग्रेस ने 5 और भाजपा ने 4 उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, 21 से 29 साल की उम्र के करीब 49 युवा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतर चुके हैं। वहीं राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों ने भी युवा चेहरों पर दांव खेला है। जेन-जी प्रत्याशियों की सबसे बड़ी संख्या निर्दलीय खेमे में है। यानी पार्टियों के टिकट की बजाय बड़ी संख्या में युवा सीधे जनता के बीच जाकर अपनी पहचान और मुद्दों के दम पर चुनाव लड़ रहे हैं। इससे निगम चुनाव में इस बार युवा वोटरों के साथ-साथ युवा प्रत्याशियों की भूमिका भी अहम हो गई है। वहीं, दोनों दलों ने 40 साल तक की उम्र के 23-23, 60 साल से ज्यादा के 10-10 उम्मीदवार उतारे हैं। सबसे ज्यादा टिकट 40 से 60 साल की एज ग्रुप को दिए गए हैं। इस एज ग्रुप में भाजपा ने 47 और कांग्रेस ने 45 प्रत्याशी खड़े किए हैं। किस पार्टी में कितने जेन-ज़ी चेहरे भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी कांग्रेस-भाजपा ने युवाओं पर जताया भरोसा जेन-जी चेहरे उतारने में कांग्रेस और भाजपा भी पीछे नहीं हैं। कांग्रेस ने 5 और भाजपा ने 4 युवा प्रत्याशियों को सिंबल दिया है। वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने 2 और आम आदमी पार्टी (AAP) ने 1 जेन-जी प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से वार्ड 28 में अर्चित शर्मा (29), वार्ड 36 में निहाल सिंह शेखावत (29), वार्ड 46 में मोक्ष नोनिया (26), वार्ड 53 में कुशाल कोमल और वार्ड 12 में पूजा टांक को सिंबल दिया गया है। वहीं भाजपा ने वार्ड 11 से पूजा भावनानी (27), वार्ड 26 से मोहित चौहान (22), वार्ड 69 से निहारिका त्रिपाठी और वार्ड 80 से कश्यपि साखला पर भरोसा जताया है। किस पार्टी के कौनसे जेन जी चेहरे --- ये खबर भी पढ़िए- भाजपा प्रत्याशी का नामांकन खारिज करने की मांग:निर्दलीय प्रत्याशी ने लगाया NOC में तथ्य छुपाने का आरोप, कहा- लाखों बकाया भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, देखें किसे मिला टिकट:पिछले चुनाव में पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ा, उन पर भरोसा; कईं पार्षदों के टिकट काटें बीजेपी नेता ने सिर मुंडवाया,विधायक पर मनमानी का लगाया आरोप:कहा- टिकट वितरण में कार्यकर्ताओं की अनदेखी की; कांग्रेस ने 78 वार्ड के ही दिए सिंबल जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है: अजमेर नगर निगम में 11 सितंबर को वोटिंग, महिला के लिए रिजर्व है मेयर पद