अजमेर नगर निगम चुनाव में भले ही नाम वापसी अब संभव नहीं है लेकिन बागियों को मनाने के लिए भाजपा और कांग्रेस चुनाव मैदान में डटे निर्दलियों का समर्थन अपने पक्ष में करने के लिए जुटे है। दोनों दलों ने इसके लिए प्रयास तेज कर दिए है। अजमेर में वोटिंग 11 सितम्बर को होगी। आज अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं। नगर निगम चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 6 सितम्बर को अजमेर में रोड-शो करेंगे। भाजपा जिला मीडिया संयोजक विक्रमसिंह ने बताया इसके बाद कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे। वार्ड 52 से भाजपा छोड़कर निर्दलीय लड़ रही सीमा गोस्वामी के पुत्र दीपक गोस्वामी ने मां की जीत होने तक चप्पल को त्याग किया है। पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत की पत्नी निर्दलीय प्रत्याशी हेमा गहलोत गुब्बारे का चिह्न मिला है। वहीं कई उम्मीदवारों को आलमारी, चप्पल सहित कईं अन्य चिह्न भी मिले है। अजमेर नगर निगम चुनाव के बीच शुक्रवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल ने ज्ञापन के जरिए स्पीकर वासुदेव देवनानी पर पद के गरिमा का उल्लंघन करने व वार्ड संख्या 78 की बीजेपी कैंडिडेट भारती श्रीवास्तव पर मतदाताओं को प्रलोभन देने का आरोप लगाया है। साथ ही कृष्णगंज थाना प्रभारी पर भी कई आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी के पद से हटाने की मांग की है। बता दें कि अजमेर नगर निगम के पार्षद चुनाव में 80 सीटों पर 360 कैंडिडेट्स मैदान में है। इसमें भाजपा के 79 व कांग्रेस के 77 उम्मीदवार है। कुल 204 कैंडिडेट्स अन्य पार्टी से व निर्दलीय है। 10 वार्ड (वार्ड संख्या 12, 23, 29, 59, 60, 61, 65, 67, 69, 71) में सीधा मुकाबला है, वहीं 18 वार्ड में त्रिकोणिय मुकाबला है। सबसे ज्यादा 52 कैंडिडेट्स वार्ड संख्या 12 में है।। कांग्रेस से 47 और भाजपा से 19 बागी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है अजमेर में भाजपा के 17-कांग्रेस के 4 उम्मीदवार करोड़पति:कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आई मोनिका सबसे अमीर; एक प्रत्याशी ने जीरो दिखाई संपत्ति दो चरणों में होगा चुनाव, अजमेर में 11 को वोटिंग अजमेर जिले में नगर निकाय चुनाव दो चरणों में करवाया जाएगा। प्रथम चरण में 9 सितम्बर को नगर पालिका पीसांगन के 25, नसीराबाद के 20, केकड़ी के 40, सरवाड़ के 25, टांटोटी के 20 तथा सावर के 20 वार्डों में चुनाव होगा। इसी प्रकार द्वितीय चरण में 11 सितम्बर को अजमेर नगर निगम के 80, किशनगढ़ नगर परिषद के 60 तथा पुष्कर नगर परिषद 25 वार्डों में मतदान होगा।