अजमेर नगर निगम चुनाव को लेकर पार्षद पद के लिए नामांकन के लिए सोमवार को आखिरी दिन है। वहीं अभी तक भाजपा और कांग्रेस ने अधीकृत रूप से टिकटों की घोषणा नहीं की है। हालांकि दोनों पार्टी ने उम्मीदवारों को मोबाइल पर नामांकन भरने की तैयारी करने की सूचना दे दी है। दोनों ही पार्टी ने कईं वर्तमान पार्षदों के टिकट काट दिए है, वहीं कईं नए चेहरों को मौका दिया है। हालाकिं स्थिति सिंबल मिलने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को कांग्रेस से 13 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। वहीं भाजपा से फिलहाल एक ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया। सभी प्रत्याशी सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। ऐसे में प्रशासन की ओर से भी कई इंतजाम किए गए हैं। दूसरी ओर नामांकन फॉर्म लेने और जमा कराने से पहले सभी कार्रवाई के लिए निर्वाचन कार्यालय में रविवार को लोगों की भीड़ रही। कांग्रेस और भाजपा के संभावित उम्मीदवार अपना फॉर्म तैयार करने में जुटे देखे गए। बगावत की आशंका के चलते दोनों ही पार्टी ने फिलहाल लिस्ट जारी नहीं की। बताया जाता है कि सीधे सिंबल निर्वाचन कार्यालय में सौंपे जाएंगे। टिकट मिला तो ठीक, नहीं तो निर्दलीय चुनाव लडूंगी- प्रियंका महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका चौधरी ने कहा- मुझे टिकट मिलता है तो ठीक, नहीं तो मैं वार्ड संख्या चार से निर्दलीय के रूप में चुनाव लडूंगी। प्रियंका ने कहा- कांग्रेस से वार्ड चार से उम्मीदवारी जता दी थी। जनता मेरे साथ है। जिला प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम नगर निगम अजमेर के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवार एसबीआई बैंक की मुख्य शाखा के सामने स्थित सरस डेयरी के पास वाले गेट से कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करेंगे। कलेक्ट्रेट परिसर में केवल अभ्यर्थी अथवा उम्मीदवार और उनके प्रस्तावक (अधिकतम 5 व्यक्ति) को ही प्रवेश दिया जाएगा। कलेक्ट्रेट परिसर में अभ्यर्थी अथवा उम्मीदवार की गाड़ियों, दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। पुलिस ने कल के लिए बनाई विशेष ट्रैफिक व्यवस्था अजमेर में नामांकन का आखिरी दिन सोमवार को है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था की है। इन जगहों पर एंट्री बैन चार जगह नामांकन फॉर्म जमा कराने की सुविधा अजमेर में 80 वार्ड के नामांकन के लिए चार कार्यालय है। वार्ड संख्या एक से 20 - न्यायालय अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर , वार्ड संख्या 21 से 40 - न्यायालय सहायक कलेक्टर मुख्यालय अजमेर, वार्ड संख्या 41 से 60 - न्यायालय उपखण्ड अधिकारी अजमेर, वार्ड संख्या 61 से 80 - न्यायालय अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन के यहां नामांकन जमा होंगे। प्रदेश मुख्यालय से जारी होगी अधीकृत लिस्ट-कांग्रेस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों की कथित सूचियों को लेकर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने स्थिति स्पष्ट की। जयपाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अभी तक किसी भी वार्ड से प्रत्याशियों की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सूचियां पूरी तरह भ्रामक एवं अपुष्ट हैं। कांग्रेस प्रत्याशियों की अधिकृत सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वार रूम से जारी होगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय द्वारा आधिकारिक रूप से सूची जारी किए जाने के बाद ही किसी नाम को कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी माना जाएगा। कांग्रेस से 13 और बीजेपी से एक भी नामांकन नहीं अब तक कांग्रेस से 13, आप पार्टी से एक और निर्दलीय 10 कैंडिडेट्स ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं बीजेपी से अब तक एक भी पर्चा दाखिए नहीं हुआ है। निर्दलीय के रूप में भाजपा से दो बार मेयर रह चुके धर्मेन्द्र गहलोत की पत्नी हेमा गहलोत ने वार्ड संख्या 4 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस से नामांकन दाखिल करने वालों की लिस्ट निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वालों की लिस्ट जानिए-चुनाव का पूरा कार्यक्रम पार्षद के लिए दो चरण में कब-कहां वोटिंग पढ़ें ये खबर भी… फर्जी पट्‌टों और जमीन को लेकर बीजेपी-नेताओं की ऑडियो रिकॉर्डिंग:धर्मेंद्र गहलोत बोले-उनके पास पेन ड्राइव; भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा- AI से दुष्प्रचार किया अजमेर में कांग्रेस से 13 नामांकन, भाजपा से कोई नहीं:पूर्व मेयर गहलोत की पत्नी ने भरा नामांकन; चुनाव नहीं लडे़ंगे ज्ञान सारस्वत