अलवर नगर निगम के 65 वार्डों में पार्षद के चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के 129 प्रत्याशी मैदान में हैं। अलवर में कांग्रेस-भाजपा के 10-10 प्रत्याशी केवल साक्षर हैं। वहीं कांग्रेस के 10 प्रत्याशी मास्टर और पेशेवर डिग्री (MA/M.Sc/M.Com/MBA/LLB) होल्डर हैं। वहीं भाजपा के 14 उम्मीदवारों के पास मास्टर और पेशेवर डिग्री है। नामांकन में जमा शपथ पत्र के अनुसार- इन प्रत्याशियों में से वार्ड 34 से कांग्रेस की महिला प्रत्याशी ममता सैनी सबसे अधिक धनवान हैं। उनके पास करीब 39 करोड़ रुपए की संपत्ति है। लेकिन शैक्षणिक योग्यता में सबसे कम पढ़ी-लिखी प्रत्याशियों में शामिल हैं। वे केवल साक्षर हैं। वहीं उनके सामने चुनाव लड़ रहीं बीजेपी की प्रत्याशी पूजा ग्रेजुएट हैं। वहीं वार्ड 36 की दोनों प्रत्याशी करोड़ों की मालकिन हैं, लेकिन ये दोनों ही ग्रेजुएट हैं। अलवर शहर में वार्ड 4, 10, 15 वार्ड की दोनों प्रत्याशी साक्षर हैं। अधिक पढ़ी-लिखी नहीं है। वहीं हॉट वार्ड माना जा रहा 7 में दोनों प्रत्याशी ग्रेजुएट हैं। वार्ड 37 से दोनों प्रत्याशी ग्रेजुएट हैं। कांग्रेस और बीजेपी के 20 प्रत्याशी केवल साक्षर वार्ड 4, 10, 13, 15, 34, 40, 44, 48, 55 में कांग्रेस प्रत्याशी केवल साक्षर हैं। वहीं वार्ड 4, 10, 15, 19, 25, 29, 39, 42, 60, 62 में बीजेपी के प्रत्याशी भी सिर्फ साक्षर हैं। ये 10 प्रत्याशी 5वीं-7वीं-8वीं-9वीं पास वार्ड 61 में कांग्रेस प्रत्याशी 5वीं पास, वार्ड 27 में बीजेपी प्रत्याशी 7वीं पास हैं। वहीं वार्ड 2, 16 में कांग्रेस प्रत्याशी और वार्ड 26 में बीजेपी उम्मीदवार सिर्फ 8वीं पास हैं। इसके अलावा वार्ड 3, 6, 25 में कांग्रेस प्रत्याशी और वार्ड 31, 53 में बीजेपी प्रत्याशी 9वीं पास हैं। ये 17 प्रत्याशी 10वीं पास कांग्रेस के वार्ड 8, 12, 14, 22, 32, 37, 53, 58 और बीजेपी के वार्ड 6, 12, 16, 33, 41, 43, 47, 52 के प्रत्याशी 10वीं पास हैं। वार्ड 18 के प्रत्याशी 11वीं पास हैं। ये 19 प्रत्याशी 12वीं पास वार्ड 11, 20, 29, 35, 38, 42, 43, 50, 54, 56 में कांग्रेस उम्मीदवार और वार्ड 3, 21, 22, 23, 28, 35, 40, 50, 64 में बीजेपी प्रत्याशी 12वीं पास हैं। कांग्रेस में 23 प्रत्याशी ग्रेजुएट, बीजेपी में 21 प्रत्याशी ग्रेजुएट वार्ड 1, 5, 7, 9, 17, 21, 26, 30, 39, 46, 49, 50, 51, 52, 59, 63 में कांग्रेस प्रत्याशी ग्रेजुएट हैं। वार्ड 23 (बीकॉम), वार्ड 24 (बीएससी बीएड), वार्ड 31 (बीकॉम), वार्ड 33 (बीकॉम), वार्ड 36 (बीए), वार्ड 41 (बीएड), वार्ड 60 (बीए) हैं। वहीं बीजेपी के वार्ड 1, 7, 8, 9, 11, 30, 34, 37, 38, 45, 48, 54, 56, 65 सहित 21 प्रत्याशी बीजेपी के ग्रेजुएट हैं। वार्ड 2 (बीए), 36 (बीएससी बीएड), 44 (बीए), 46 (बीए), 49 (बीएससी) डिग्रीधारी हैं। एमए और एलएलबी डिग्रीधारी 25 प्रत्याशी कांग्रेस में वार्ड 27, 45, 47, 57, 62 के प्रत्याशी एमए, वार्ड 28, 64 बीएड, वार्ड 19, 65 के एलएलबी डिग्रीधारी हैं। वहीं बीजेपी में वार्ड 14, 17, 20, 32, 59, 63 के प्रत्याशी एमए, वार्ड 24 (एमए बीएड), 61 (एमए बीएड) डिग्रीधारी हैं। वार्ड 57 से एमकॉम, वार्ड 58 से एमएससी, वार्ड 5, 13, 18 और 51 से एलएलबी डिग्रीधारी हैं। बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों की देखें पढ़ाई लेवल ये 9 वार्ड जहाँ दोनों प्रत्याशी कम पढ़े-लिखे, 4 वार्ड में आमने-सामने वाले दोनों केवल साक्षर