अलवर नगर निगम चुनाव में इस बार लंबे राजनीतिक दलों ने अनुभवी चेहरों के साथ इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चित जेन-ज़ी को भी चुनाव मैदान में उतारा है। हालांकि, दोनों दलों में 9% उम्मीदवार ही इस एज ग्रुप से हैं। 1997 से 2012 तक जन्म लेने वालों को जनरेशन ज़ी कहा जाता है। नगर निगम चुनाव में Gen-Z उम्मीदवारों को टिकट देने के मामले में कांग्रेस भाजपा से आगे नजर आ रही है। 65 वार्डों में भाजपा ने सिर्फ 2 प्रत्याशी को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने 5 Gen-Z उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। दोनों दलों की रणनीति में यह अंतर युवा वोटरों को साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस ने जेन-जी महिलाओं को भी उतारा है। यही नहीं बुजुर्ग प्रत्याशियों को मैदान में उतारने में भी कांग्रेस आगे हैं। कांग्रेस में करीब 6 प्रत्याशी 60 से ज्यादा उम्र के हैं। वहीं बीजेपी में उम्रदराज प्रत्याशी 4 हैं। 29 साल से कम उम्र के प्रत्याशी (29 साल से कम) भारतीय जनता पार्टी (BJP) में मोहित चावरिया की उम्र 29 वर्ष है। वहीं कांग्रेस में वार्ड 5: केशव – 24 वर्ष, वार्ड 26: भानुप्रताप – 27 वर्ष, वार्ड 37: सुनीता मीना – 27 वर्ष, वार्ड 63: मोहित सिंह – 25 वर्ष, वार्ड 35 से हितेश - 26 साल के हैं। 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के प्रत्याशी भी कांग्रेस में ज्यादा भारतीय जनता पार्टी वार्ड 25: कमलेश यादव – 61 वर्ष, वार्ड 33: दीनदयाल सैनी – 62 वर्ष, वार्ड 44: कुंदन लाल – 62 वर्ष के हैं। वहीं कांग्रेस में वार्ड 14: हरीओम गुप्ता – 65 वर्ष, वार्ड 18 से ओम प्रकाश – 67 वर्ष, वार्ड 22 से नन्द लाल शर्मा –65 वर्ष, वार्ड 43 से मान स्वरूप 69 वर्ष, वार्ड 42 से दूलीचन्द – 64 वर्ष के हैं। जानिए, आपके वार्ड के प्रत्याशी की उम्र व शैक्षणिक योग्यता