अलवर नगर निगम चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न का आवंटन लॉटरी के जरिए किया गया। प्रत्याशियों को अलमारी, बाल्टी, गुब्बारा, सिलाई मशीन, सेब और चप्पल समेत अलग-अलग चुनाव चिह्न मिले। सबसे ज्यादा 44 प्रत्याशियों को अलमारी, 26 को बाल्टी, 25 को गुब्बारा, 19 को सिलाई मशीन, 18 को सेब और 17 प्रत्याशियों को चप्पल का सिंबल मिला। अलवर नगर निगम के चुनाव में 65 वार्डों में कुल 344 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी, कांग्रेस सहित अन्य राष्ट्रीय पार्टियों से नामांकन करने वालों को पहले से चुनाव चिन्ह का पता है। लेकिन करीब 199 निर्दलीय प्रत्याशियों को मिनी सचिवालय में लॉटरी से चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए है। अलवर में 65 वार्डों में 44 अलमारी ,26 बाल्टी ,25 गुब्बारा,19 सिलाई मशीन ,18 सेब,17 चप्पलें,8 झाडू ,8 बांसुरी ,6 टेलीविजन,6 हाथी ,6 कैंची , 4 चक्की ,3 बोतल,3 टेलीफोन ,3स्कूला का बस्ता,3 कोट,2 चारपाई, 1 बक्सा,1 लिफाफा,1मिक्सी,1 मोतियों का हार,1 हथौड़ा हंसिया और सितारा,1 आरी ,1 आदमी व पाल युक्त नौका,1 आइसक्रीम का चुनाव चिन्ह मिला हैं। देखिए वार्डवार निर्दलीय प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह तीन दिन में 102 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया इससे पहले तीन दिन में 102 प्रत्याशियों ने अलग-अलग वार्डों से अपने नाम वापस ले लिए हैं। अब कई वार्डों में दो-दो प्रत्याशी बचे हैं। जिनका आमने सामने मुकाबला है। वहां कोई निर्दलीय प्रत्याशी नहीं है। काफी वार्डों में महिला प्रत्याशी आमने-सामने हैं। भाजपा-कांग्रेस को टक्कर देंगे निर्दलीय प्रत्याशी जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर्तिका शुक्ला ने नगर निगम अलवर में अब 9 सितंबर को वोटिंग होगी। 14 सितंबर को परिणाम आएगा। उसके बाद मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। अब प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टियों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी मजबूत हैं। पिछली बार भी 19 निर्दलीय जीते थे। इस बार भी अच्छी संख्या में जीतने की संभावना है। वार्ड 1 से 65 के बीच जानिए कौन-कौन निर्दलीय, इनको मिलेंगे चुनाव चिन्ह