पाली जिले में मादक पदार्थ तस्करी के मामले में करीब एक महीने से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी ब्यावर जिले के रहने वाले हैं और चंडावल थाना क्षेत्र में दर्ज तस्करी के मामले में फरार थे। चंडावल तस्करी मामले में थे फरार बगड़ी नगर थानाप्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि चंडावल थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में ब्यावर जिले के झूठा गांव निवासी विनोद (27) पुत्र हनुमानराम और करमावास मालियान निवासी माणकराम (60) पुत्र जवताराम फरार चल रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी पिछले करीब एक महीने से फरार थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनसे मामले में पूछताछ कर रही है। तस्करों के खिलाफ अभियान जारी पाली पुलिस की ओर से इन दिनों मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस को अलर्ट किया गया है। पुलिस तस्करी पर रोक लगाने के साथ इस अवैध कारोबार में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।