बालोतरा नगर परिषद चुनाव में भाजपा और कांग्रेस कई प्रत्याशी समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। भाजपा ने सभी वार्डों में संभावित प्रत्याशियों के नामों पर मंथन के बाद अंतिम सूची तैयार कर जयपुर भेज दी है। अब पार्टी की ओर से अधिकृत सूची जारी किए जाने का इंतजार है। सूची सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि टिकट के लिए दावेदारी कर रहे किन नेताओं को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया जाता है। कांग्रेस ने भी अधिकांश वार्डों में प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। दोनों प्रमुख दलों की पहली सूची शनिवार या रविवार को जारी होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में टिकट की घोषणा के साथ ही चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी। शनिवार को पंचायत समिति परिसर में नामांकन दाखिल करने पहुंचे प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों की भीड़ भी नजर आई। नामांकन के दौरान दो नों दलों के दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन भी किया।