बाड़मेर नगर परिषद के पार्षद उम्मीदवार के साथ नामांकन दाखिल करने आए उसके समर्थक के दो गुट आपस में भिड़ गए। इसमें महिलाओं और पुरुषों में जमकर लात-घूसे चलें। इससे सास और बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। एक एएसआई समेत दो पुलिसकर्मी भी आए लेकिन गुट आपस में रुके नहीं। घायल महिलाओं को बाड़मेर हॉस्पिटल भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। कोतवाली पुलिस आई लाठी बजाते हुए भीड़ इधर-उधर किया। प्लाॅट के रुपए को लेकर पहले से रंजिश थी जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 21 से पार्षद प्रत्याशी कालूराम के समर्थन जोगियों की दड़ी निवासी उसके समर्थक नामांकन दाखिल करवाने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे। नामांकन दाखिल करने के बाद समर्थन वापस जाने लगे। इस दौरान कलेक्ट्रेट के आगे दोनों गुटों के बीच आपस में बोलचाल शुरू हो गई। आक्रोशित होकर दोनों गुट की महिलाएं- पुरूष आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच लातें-घूसे चलें। बताया जा रहा है कि प्लाॅट के रुपए को लेकर पहले से रंजिश थी। पुलिस ने आकर लोगाें को दूर किया पुलिस और होमगार्ड जवान ने दोनों गुटों के लोगों को एक-दूसरे दूर किया, लेकिन एक मिनट में दोनों गुट दुबारा भिड़ गए। इसमें अनीता (25) पत्नी हाथीनाथ निवासी जोगियो की दड़ी और उसकी सास मीरा (46) पत्नी लागाराम घायल होकर बेहोश हो गई। दोनों को टैक्सी में डालकर हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां पर उनका इलाज चल रहा है। मूलाराम ने बताया- मेरे पिता लागाराम से कानाराम रुपए मांग रहे है। लेकिन हमसे रुपए मांगते ही नहीं है तो हम क्यूं दें। कानाराम और उसकी पत्नी समेत अन्य महिलाओं और पुरूषों ने मारपीट की। हम लोगों नामांकन रैली के साथ आए थे। मेरी मां मीरा और भाई की बहू अनिता को चोट लगी है।