कांग्रेस ने बाड़मेर नगर परिषद के 55 में से 40 वार्डों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सूची में नए चेहरों के साथ कई अनुभवी नेताओं को भी मौका दिया गया है। UPSC की तैयारी कर रहीं अलीशा देव को वार्ड 25 से टिकट मिला है और पहली बार चुनाव लड़ेंगीं। RAS की तैयारी कर रही खुशबू आचार्य को वार्ड 7 से उम्मीदवार बनाया गया। वहीं पूर्व सभापति दीपक माली, पूर्व उपसभापति प्रीतमदास और पूर्व प्रतिपक्ष नेता वकील मुकेश जैन को भी मैदान में उतारा गया है। वार्ड 28 से विक्रम कुमार मेहता को टिकट दिया गया है। वे बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे और पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। मेहता अनाज व्यापारी हैं। पहली सूची में कई ऐसे प्रत्याशी भी हैं, जो पिछले कार्यकाल में पार्षद रह चुके हैं। कांग्रेस की सूची में युवा चेहरे इन प्रत्याशियों को मिला टिकट इससे जुड़ी खबर पढ़े… बाड़मेर में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी:40 नाम घोषित; जानिए- आपके वार्ड में किसे मिला टिकट कांग्रेस ने बाड़मेर नगर परिषद की दूसरी सूची जारी:7 को बनाया प्रत्याशी, पूर्व विधायक मेवाराम जैन के करीबी शामिल