बाड़मेर पुलिस ने बुधवार रात डेढ़ लाख के नकली नोट समेत तीन युवकों को पकड़ा। तीनों पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाकर भागे थे। मामला बाड़मेर जिले के रामसर थाना इलाके में बालाजी पेट्रोल पंप का है। बुधवार रात 8 बजे पेट्रोल पंप पर युवक क्रेटा गाड़ी से आए और 2220 रुपए का डीजल भरवाया। इसके बाद सेल्समैन को 500-500 के चार नोट और एक-एक नोट 200 और 20 रुपए का दिया। हाथ में लेते ही सेल्समैन को 500-500 के नोट नकली होने का अंदेशा हुआ। उसने उन्हें रोकने की कोशिश की। तीनों वहां से फरार हो गए। सेल्समैन ने पंप संचालक जयपाल पूनिया को घटना के बारे में जानकारी दी। जयपाल पूनिया ने बताया कि उसने पिता और भाई के साथ अपनी गाड़ी से क्रेटा कार का पीछा किया, लेकिन बदमाश कार लेकर भागने में सफल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करवाई। देर रात गडरारोड पुलिस ने बिना नंबर की क्रेटा कार को जब्त कर युवकों समेत डिटेन कर लिया। गडरारोड थानाधिकारी मुकनदान ने बताया कि कार की तलाशी लेने पर करीब डेढ़ लाख रुपए के नकली नोट मिले। पुलिस के अनुसार, नकली नोटों की जांच की जा रही है। तीनों युवकों से पूछताछ भी की जा रही है। फोटो में देखें घटनाक्रम … …. ये खबर भी पढ़ें… जयपुर में 4.30 लाख के नकली नोटों की खेप पकड़ी, बांग्लादेश से पहुंची थी, क्रिप्टो से लेते थे पेमेंट; 4 गिरफ्तार जयपुर पुलिस ने 4.30 लाख रुपए के नकली नोट जब्त कर चार युवकों को अरेस्ट किया। नकली नोट ढाका(बांग्लादेश) में प्रिंट किए जाते थे, जिन्हें तस्करी के जरिए भारत लाया जाता था। इसके बाद नकली नोटों की खेप कोलकाता से हरियाणा पहुंची और वहां से जयपुर लाई गई। पूरी खबर पढ़ें…