बाड़मेर हॉस्पिटल में मरीज की बहन ने सफाईकर्मी महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौच करने का मामला सामने आया। आक्रोशित सफाईकर्मियों ने हॉस्पिटल प्रशासन पर घटनाक्रम दबाने और राजीनामा करवाने के आरोप लगाए है। वहीं, युवती ने सफाईकर्मी से माफी मांगते भी नजर आई। सफाईकर्मी महिला ने आरोप लगाया है कि सुबह सफाई करने के दौरान पंखा और कूलर को बंद करने पर मरीज के साथ बैठी युवती ने उसके गाली-गलौच करते हुए मारपीट की है। सफाईकर्मी कार्रवाई की मांग कर रहे है। पंखा-कूलर बंद करने पर हुआ विवाद मिली जानकारी के अनुसार सफाईकर्मी ललिता हॉस्पिटल परिसर के जनरल महिला वार्ड में सफाई कर रही थी। इस दौरान पंखे व कूलर बंद करने के दौरान मरीज के साथ बैठी लड़की और महिला सफाईकर्मी के बीच बोलचाल हो गई। आरोप है कि आवेश में आकर लड़की ने सफाईकर्मी के साथ थप्पड़ मारी और मुक्का कर दी। इसके बाद हॉस्पिटल में हंगामा हो गया। आक्रोशित सफाईकर्मी इकट्ठे हो गए। हॉस्पिटल स्टॉफ भी पहुंचा। मरीज के परिजन भी वहां पहुंच गए। इस दौरान लड़की ने महिला सफाईकर्मी से माफी मांगी। लेकिन सफाईकर्मी मानने को तैयार नहीं है। इस दौरान हॉस्पिटल प्रशासन का स्टॉफ मनाने के लिए आया। सफाईकर्मी बोली- कार्रवाई हो सफाईकर्मी ललिता ने बताया कि वह वार्ड में झाड़ू निकाल रही थी। इसी दौरान उसने पंखा और कूलर बंद किया। मरीज के साथ बैठी लड़की ने इसका विरोध करते हुए बहस शुरू कर दी। ललिता के अनुसार लड़की ने उस पर कचरा डालने के बाद मारपीट और गाली-गलौच की। सफाईकर्मियों ने अस्पताल प्रशासन पर मामले को दबाने और राजीनामा करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पीएमओ बोले- रातभर नहीं सोई थी मरीज पीएमओ डॉ. हनुमान चौधरी ने कहा- 14 साल की लड़की हॉस्पिटल में भर्ती थी। रात को सो नहीं पाई थी। सुबह नींद आई थी। परिजनों ने पंखे और कूलर बंद को लेकर बोलचाल हुई है। सफाईकर्मी ने मारपीट का बताया है।