कांग्रेस ने बाड़मेर नगर परिषद के प्रत्याशियों की 15 घंटों में दूसरी सूची जारी की है। इसमें 7 दावेदारों को प्रत्याशी बनाया है। इसमें पूर्व विधायक मेवाराम जैन करीब रहने वालों के नाम शामिल है। वहीं प्रवीण कुमार, नींब सिंह इनके गुट के माने जाते है। इससे पहले शनिवार देर रात कांग्रेस ने अपने पार्षद प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में 40 वार्डों के लिए 40 नाम घोषित किए गए हैं। अब तक कांग्रेस ने दोनों सूचियों में 47 प्रत्याशियों को घोषित कर दिया है। नींबसिंह का वार्ड बदला, प्रवीण को 30 से मिला टिकट दूसरी सूची में आए प्रवीण कुमार और नींबसिह पूर्व विधायक मेवाराम जैन गुट के माने जाते है। प्रवीण कुमार की पत्नी वार्ड संख्या 31 से पार्षद रह चुकी है। इस बार प्रवीण कुमार को वार्ड संख्या 30 से प्रत्याशी बनाया है। वहीं नींब सिंह वार्ड संख्या 44 से पार्षद रह चुके है। अब वार्ड नं.43 से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 43 से पार्षद रहे रूस्तम खान की पत्नी गुलशन बानू को 41 से प्रत्याशी बनाया है। ये खबर भी पढ़ें… बाड़मेर में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी:40 नाम घोषित; जानिए- आपके वार्ड में किसे मिला टिकट बाड़मेर नगर परिषद के लिए शनिवार देर रात कांग्रेस ने अपने पार्षद प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में 40 वार्डों के लिए 40 नाम घोषित किए गए हैं। कांग्रेस ने कई पुराने चेहरों पर फिर से भरोसा जताया है। पूरी खबर पढ़ें…