निकाय चुनाव को लेकर बाड़मेर में प्रत्याशियों ने पूरी तैयारी कर ली है। बाड़मेर कलेक्ट्रेट में शनिवार को समर्थकों के साथ फूल मालाओं से लदकर आए उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। शनिवार को 78 उम्मीदवारों ने 97 नामांकन पत्र भरे। अब तक बाड़मेर नगर परिषद के 55 वार्डो के लिए 108 फार्म जमा हो चुके हैं। इनमें भाजपा से 41 प्रत्याशियों ने 44, कांग्रेस से 33 उम्मीदवारों ने 36, आरएलपी से 2 प्रत्याशियों ने 3, 24 निर्दलीयों 24 ने नामांकन पत्र भरे है। कई उम्मीदवार ऐसे भी है, जिन्होंने पार्टी के साथ निर्दलीय भी नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। अंजू चौधरी ने तो भाजपा से ही 4 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। कई प्रत्याशियों ने कांग्रेस, भाजपा के साथ निर्दलीय भी नामांकन पत्र जमा करवाए हैं, जिससे पार्टी से टिकट नहीं मिल सके तो चुनावी मैदान में निर्दलीय उतर सके। इसके साथ ही कई वार्ड ऐसे हैं, जहां कांग्रेस से दो-दो दावेदारों ने नामांकन पत्र भरा है। अब पढ़िए नामांकन की पूरी लिस्ट… बीजेपी से भरे नामांकन निर्दलीय से भरे नामांकन आरएलपी पार्टी से भरे नामांकन