बाड़मेर में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग करने के 24 घंटे बाद भी पुलिस हिस्ट्रीशीटर समेत आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के संपर्क में रहने वाले दो युवकों को डिटेन किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। फायरिंग करने के बाद टीमें लगातार जगह-जगह दबिश दे रही है। एएसपी नीतेश आर्य ने बताया- सदर थाना इलाके के रावतसर गांव में मंगलवार शाम की घटना है। रावतसर गांव के एक होटल पर बायतु थाने का हिस्ट्रीशीटर कमलेश उर्फ किशन उर्फ अंग्रेजिया अपने साथी के साथ एसयूवी गाड़ी से आया। इन्होंने रावतसर निवासी हरीश और प्रदीश पर 8-10 राउंड फायरिंग की। पुलिस ने नाकाबंदी की। चार टीमें बनाई गई हैं। जगह-जगह दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गाड़ी खरीदने को लेकर हुआ विवाद पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच में गाड़ी खरीदने को लेकर विवाद हुआ। दोस्त सांवलाराम से तीन लाख रुपए ले लिए और उसके बाद गाड़ी भी नहीं दी, जब सांवलाराम ने गाड़ी मांगी तो कमलेश ने कहा कि पैसे किस बात के दूं। इसी बात को लेकर होटल पर फायरिंग की। मादक-पदार्थ तस्करी में है शामिल एएसपी नीतेश आर्य ने बताया- मादक-पदार्थ वाले एंगल से भी जांच कर रहे है। मादक-पदार्थ के माल लेने-देने का भी विवाद हो सकता है। परिवादी पर भी मारपीट के मामले पहले से दर्ज है। वहीं हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ 8 मामले पहले से दर्ज है। इसमें एक मर्डर का प्रयास इसके अलावा मारपीट के भी मामले दर्ज है। मई माह में ही जेल से बाहर आया था। बीते दिनों सेवनियाला गांव में शराब के ठेके पर कोई वारदात कर चुका है। चार टीम बनाई है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। स्कार्पियो और हथियार को जल्द ही बरामद करेंगे। स्कार्पियो में हिस्ट्रीशीटर के अलावा विशनाराम जाखड़ निवासी बायतु साथ में था। इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… बाड़मेर में दिनदहाड़े 6 राउंड फायरिंग:SUV से आए बदमाश ने होटल संचालक पर गोली चलाई, धमकी देकर फरार हुआ