ब्यावर में जिला न्यायालय के बाहर रविवार को मुख्य सड़क पर अचानक डीजल फैल गया। इससे सड़क पर फिसलन की स्थिति बन गई, जिससे गुजर रहे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा और कुछ बाइक सवार फिसलकर गिर गए। हालांकि, गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सड़क पर डीजल फैलने की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस के राजू सिंह और अन्य पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला। पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को सावधानी से गुजरने के निर्देश दिए और फिसलन के कारण किसी बड़े हादसे को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए। यातायात पुलिस की तत्परता से स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया।