चित्तौड़गढ़ के बेगूं में नदी में डूबने से 2 मौसेरी बहनों की मौत हो गई। राखी पर ननिहाल गई एक बच्ची मेनाली नदी के पास खेल रही थी। खेलते-खेलते पैर फिसल जाने से वह नदी में डूब गई। पास ही खेल रही बहन उसे बचाने के लिए नदी में उतर गई। डूबने से दोनों की मौत हो गई। घटना बेगूं के सामरिया कला गांव में रविवार सुबह करीब 8 बजे हुई। ग्राफिक्स में देखें पूरा घटनाक्रम.. खेलते समय पैर फिसला जानकारी के अनुसार कोटा निवासी राधिका (8) पुत्री विक्रम सिंह और उसकी मौसी की लड़की रावतभाटा निवासी प्रतिज्ञा (9) पुत्री रवीन्द्र सिंह शनिवार को अपने ननिहाल सामरिया आई थी। रविवार सुबह करीब 8 बजे घर से थोड़ी दूर मेनाली नदी के पास खेल रही थी। बचाने गई दूसरी बहन भी डूबी इस दौरान राधिका का पैर फिसल गया और वह नदी में डूबने लगी। उसे डूबता देखकर प्रतिज्ञा भी उसे बचाने के लिए नदी में उतर गई। साथ खेल रहे दूसरे बच्चों ने दौड़कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों बालिकाओं को पानी से बाहर निकाला। उन्हें तत्काल काटूंदा सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बेगूं पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने बच्चियों का पोस्टमॉर्टम करवाने से मना कर दिया। यह भी पढ़ें जयपुर में पानी में डूबने से भाई बहन की मौत:निर्माणाधीन मकान की नींव में भरे पानी में गिरे, भीड़ देख रही थी पिता ने शव निकाला जयपुर में पानी में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। मकान की नींव के लिए गड्‌ढे खोदे गए थे। गड्ढे में करीब साढ़े चार फीट पानी भर था। पास में खेलते समय भाई-बहन गड्‌ढे में गिर गए। शव पानी के ऊपर आने के बाद आसपास के लोगों ने देखा और बच्चों को निकालने में जुट गए, इसी दौरान भीड़ देखकर बच्चों के पिता लियाकत हुसैन भी मौके पर पहुंचे। (यहां पढ़ें पूरी खबर)