भीलवाड़ा में भाजपा उम्मीदवार पर नामांकन वापस लेने के लिए 1 लाख रुपए देने का मामला सामने आया है। नगर निगम वार्ड- 49 के निर्दलीय प्रत्याशी रोहित सेन ने भाजपा प्रत्याशी अमित सारस्वत पर नाम वापसी के लिए 1 लाख रुपए देने का आरोप लगाया। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने निर्दलीय प्रत्याशी के घर से एक लाख रुपए बरामद लिए। प्रत्याशी ने इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी से भी की है। मामले में जब भाजपा प्रत्याशी से बात करने की कोशिश की तो उनका फोन बंद आया। भास्कर रिपोर्टर उनका पक्ष जानने प्रत्याशी के कार्यालय भी गए, लेकिन वो वहां भी नहीं मिले। भीमगंज थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने कहा- रोहित की शिकायत पर उनके घर पहुंचे और वहां से 1 लाख रुपए बरामद किए हैं, फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है। रोहित ने अमित सारस्वत पर आरोप लगाए हैं। नाम वापसी के लिए कहा था निर्दलीय प्रत्याशी रोहित सेन ने बताया- आज सुबह 8.30 बजे भाजपा प्रत्याशी अमित सारस्वत मुझसे मिलने आए, मैंने उनको बोला कि वार्ड के लोगों ने मुझे खड़ा किया है। मैं उनसे बिना पूछे कोई काम नहीं कर सकता हूं। आज हमारी मीटिंग होगी और उसके बाद ही मैं तुम्हें कोई जवाब दे पाऊंगा। घर जाकर पत्नी को रुपए दिए सेन ने बताया कि मैंने सारस्वत से बोला- 10 बजे के बाद ही मैं आपको कोई जवाब दे पाऊंगा। इसी बीच सुबह करीब 9:30 बजे मेरे घर पहुंचा और पत्नी को 1 लाख रुपए दिए। पत्नी ने जब उससे पूछा कि यह किस चीज के रुपए हैं। तो उसने बोला की भाभी आप रुपए रखो, बाकी पैसे बाद में दे दूंगा। इस पर पत्नी ने मुझे फोन करके बताया और मैं तुरंत अपने घर पहुंचा, तब तक अमित वहां से जा चुका था। जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत सेन ने कहा- मैंने निर्वाचन आयोग में इसकी शिकायत की है। मेरी मांग है कि इस मामले में निर्वाचन विभाग की ओर से कार्रवाई की जाए। निकाय चुनाव में विवादों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें बीकानेर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने पीटा, VIDEO:स्वागत करने के बहाने बाहर बुलाकर थप्पड़-मुक्के मारे; बोले- टिकट क्यों नहीं दिया बीकानेर शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष और पूर्व IPS अफसर मदन गोपाल मेघवाल को पार्टी कार्यकर्ताओं ने चांटे और मुक्के मारे। पढ़ें पूरी खबर…