भीलवाड़ा शहर सहित जिलेभर में करीब 10 दिन से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को मौसम बदलने से राहत मिली है। गुरुवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। जिससे हल्दी बूंदाबांदी हुई। जिससे आमजन को ठंडक मिली। बादल छाने से मौसम सुहावना हुआ, बारिश नहीं हुई हालांकि बारिश ज्यादा नहीं हुई, लेकिन दिन भर से बादल छाए रहने और हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। गुरुवार को दिन का तापमान जहां 28.8 डिग्री और रात को 23.1 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था और आज 27 डिग्री और रात का तापमान 23 डिग्री तक रहने की संभावना है। गर्मी से राहत मिली तापमान गिरने और बूंदाबांदी के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इससे पहले 25 अगस्त को जिले में हल्की रिमझिम बारिश हुई थी।इसके बाद से बारिश का इंतजार था। एक बार फिर से मानसून एक्टिव होगा मौसम विभाग के मुताबिक 4 से 7 सितंबर के दौरान जिले के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हल्की बारिश से तापमान में गिरावट होगी और एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।