बीकानेर के भड़ल गांव में एक्सीडेंट के कारण दो गाड़ियों के बीच फंसी स्विफ्ट कार में एक नवजात सहित तीन लोगों की मौत हो गई। परिवार प्रसूता और 2 दिन की मासूम को हॉस्पिटल से लेकर घर लौट रहा था। हादसा शाम 7 बजे बज्जू थाना क्षेत्र में हुआ। स्विफ्ट में कुल 6 लोग थे। प्रसूता सहित तीन लोग गंभीर घायल हैं। घायलों को पहले बज्जू हॉस्पिटल लाया गया, जहां बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। कैंपर और स्कॉर्पियो के बीच में फंसी बज्जू थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह भाटी ने बताया परिवार फलोदी के मदासर गांव का रहने वाला है। हॉस्पिटल से घर जाते समय उनकी कार बज्जू से करीब 30 किलोमीटर दूर कैंपर से भिड़ गई। कुछ सेकेंड बाद ही कार के पीछे चल रही स्कॉर्पियो उनकी कार से टकरा गई। स्विफ्ट के अंदर फंसे सभी घायलों को करीब आंधा घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। मां सहित तीन गंभीर घायल इलाज के दौरान बज्जू के हॉस्पिटल में नवजात के मामा रिछपाल (प्रसूता के काका का बेटा) की मौत हो गई। जबकि, अन्य घायलों को बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल रेफर किया गया। रास्ते में नवजात और उसकी नानी ऐलची पत्नी शैलूराम ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, बच्ची की मां बाधु देवी, मामा मनीष पुत्र शैलूराम और उसकी पत्नी मंजू देवी गंभीर घायल हैं। सभी पीबीएम हॉस्पिटल में एडमिट हैं। कैंपर और स्कॉर्पियो का ड्राइवर फरार बज्जू थानाधिकारी ने बताया कि मौके पर कैंपर और स्कॉर्पियो का ड्राइवर फरार हो गए थे। इनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों से भी जानकारी ली गई है। घटना को लेकर मनीष पुत्र शैलूराम ने एफआईआर दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिए गए हैं। …………………………. ये खबर भी पढ़ें… कार ने बाइक को मारी टक्कर,पिता-पुत्र समेत तीन की मौत:रक्षाबंधन पर ससुराल गया था, मां-बेटा घायल तेज रफ्तार कार और बाइक टक्कर में एक मासूम समेत 3 लोगों की मौत हो गई। घटना सिरोही जिले के अनादरा थाना क्षेत्र के कांडला हाईवे पर होलागरा के पास की है। (पूरी खबर पढ़ें)