निकाय चुनावों में भाजपा ने हाईटेक चुनाव प्रचार की रणनीति अपनाई है। भाजपा के 25 डिजिटल विजय प्रचार रथ में लगी एलईडी स्क्रीन के जरिए निकाय चुनाव का प्रचार किया जाएगा। प्रचार रथ की एलईडी में वीडियो के जरिए केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की भजनलाल शर्मा सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं की गाथाएं सुनाई जाएगी। वहीं प्रदेश के विकास की कहानियों के एआई से तैयार वीडियो आम जनता को दिखाएं जाएंगे। हर लोकसभा क्षेत्र के निकायों में एक प्रचार रथ भेजा जाएंगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने विक्ट्री का साइन दिखाते हुए विजय प्रचार रथ को रवाना किया। यह विजय रथ प्रदेश की सभा 309 निकायों के हर वार्ड में भाजपा का प्रचार करेंगे। भाजपा कार्यकर्ता इन प्रचार रथों के माध्यम से आमजन के बीच पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे तथा पार्टी की विचारधारा और नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, सांसद मंजू शर्मा, प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल, सोशल मीडिया संयोजक हीरेंद्र कौशिक मौजूद रहे। विजय रथ प्रदेश की सभा 309 निकायों में करेंगे प्रचार यह है विजय प्रचार रथ की विशेषताएं एआई जनरेटेड शॉर्ट वीडियो से रोचक तरीके से विकास का प्रेजेंटेशन होगा। एलईडी के जरिए शहर - कस्बों में विकास गाथाएं गाई जाएगी। शहरी विकास, नगर नियोजन ल सफाई व्यवस्था का प्रचार। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के चित्रों से सुसज्जित प्रचार रथ। भजन लाल सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को बनाया प्रचार का हथियार। सभी रथों पर लगाई गई है एलईडी स्क्रीन।