चाइना सदर्न एयरलाइंस 6 साल बाद ग्वांगझू और दिल्ली के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू करेगी। 21 सितंबर से इस रूट पर रोजाना एक फ्लाइट चलेगी। इसका ऐलान ऐसे समय हुआ है जब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग BRICS समिट के लिए भारत आ रहे हैं। चाइना सदर्न, एयर चाइना और चाइना ईस्टर्न के बाद भारत के लिए सीधी उड़ान सेवा बहाल करने वाली तीसरी बड़ी चीनी एयरलाइन होगी। कोरोना महामारी और 2020 की गलवान झड़प के बाद दोनों देशों के बीच हवाई संपर्क लंबे समय तक प्रभावित रहा था। BRICS समिट से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबूधाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं की मुलाकात दिल्ली में हुई। PM मोदी 4 वर्ल्ड लीडर्स से मिलेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कई विदेशी नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…