बूंदी में गरीबों को बांटने के लिए आए सरकारी गेहूं का गबन करने वाले राशन डीलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 212.51 क्विंटल गेहूं का गबन किया था, जिसकी कीमत 5,73,777 रुपए है। यह कार्रवाई नमाना थाना पुलिस ने की है। एसपी अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि नमाना थानाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी। प्रवर्तन अधिकारी शिवजीराम जाट ने 21 अगस्त 2025 को नमाना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, ग्राम पंचायत लोईचा में उचित मूल्य दुकानदार राजेंद्र कुमार मीणा को खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मुफ्त गेहूं बांटने का काम सौंपा गया था। जांच में सामने आया कि पोस मशीन में दर्ज 212.51 क्विंटल गेहूं का उसने गबन कर लिया। इसकी सरकारी कीमत 5,73,777 रुपए है। इसके बाद नमाना थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। 1 साल से फरार चल रहा था आरोपी मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी राजेंद्र कुमार मीणा फरार चल रहा था। पुलिस ने काफी कोशिशों के बाद उसे 3 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया। 4 सितंबर को आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उससे गबन के बारे में पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र कुमार मीणा (46) है। वह माताजी के मंदिर के पास, लोईचा, थाना नमाना, जिला बूंदी का रहने वाला है। आरोपी का पहले भी एक आपराधिक रिकॉर्ड है।