बारां| निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के प्रचार के बीच महिला समर्थक प्रचार को लेकर उत्साहित नजर आ रही हैं। प्रचार के दौरान महिलाओं की टोली घर-घर दस्तक देने के साथ सोशल मीडिया के लिए सेल्फी और तस्वीरें लेने का मौका नहीं छोड़ रही। प्रत्याशी भी समूह में साथ चल रही महिलाओं के बीच मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवारही। ऐसे ही कई नजारें शहर के कई इलाकों में दिखाई दिए। जहां समर्थक महिलाओं व बालिकाओं ने प्रत्याशियों के साथ चुनाव प्रचार के दौरान सेल्फी खींची और सोशल मीडिया पर पोस्ट की।