झालावाड़| शहर में मंगलपुरा गुरुद्वारा साहिब में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब का संपूर्णता दिवस मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने शबद कीर्तन किए। सिख, सिंधी, पंजाबी समाज की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बलविंदर सिंह बिट्ठल ने बताया इस मौके पर चोपेरा साहिब का पाठ भी हुआ। सिख समाज की ओर से बाबा दीपसिंह को समर्पित चौपेरा साहिब का पाठ गुरुद्वारा साहिब मंगलपुरा में हुआ। 1 मार्च से इसकी शुरूआत हुई थी यह आयोजन रविवार शाम तक चलता रहा। इसमें महिलाओं ने भाग लिया। गुरु प्यारी संगत ने श्रीगुरुग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका, सुखमनी साहिब जपजी साहिब चौपाई साहिब के लड़ीवार पाठ किए। इसका मकसद साध संगत को गुरबानी से जोड़ना है। इसके अनुसार प्रत्येक रविवार को समाज की महिलाएं दोपहर 12 शाम 4 बजे तक सुखमनी साहिब का चौपाई साहिब का पाठ जपजी साहिब का पाठ सिख, सिंधी ,पंजाबी समाज की महिलाएं सामूहिक रूप से करती हैं। शहर की महिलाओं ने सुरीली आवाज से शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। झालावाड की साध संगत ने इसमें भाग लिया। इस मौके पर अरदास ज्ञानी प्रीतम सिंह ने की। संगत की सहमती से आगे भी हर रविवार को चोपेरा साहिब का पाठ होगा।