चौथ का बरवाड़ा| कस्बे के शिव मंदिर पार्क में रविवार को दूध देने वाले विक्रेताओं की बैठक हुई। इसमें महंगाई और पशुपालन की बढ़ती लागत को देखते हुए दूध व घी के भाव पर चर्चा की गई। बैठक में दूध विक्रेताओं की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान दूध का भाव 80 रुपए प्रति लीटर तय करने का फैसला लिया गया। बैठक में भैंस के घी का भाव 1500 रुपए प्रति किलो रखने पर भी सहमति बनी। सर्वसमिति से 1 से 3 सितंबर तक दूध सप्लाई बंद रखने का निर्णय किया। उल्लंघन करने पर ₹2100 जुर्माने का प्रावधान किया।