हनुमानगढ़ के डबली वास पेमा में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 100 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। ग्राम पंचायत डबली वास पेमा के 14 जेआरके-बी स्थित चेना वास के वार्ड नंबर 5 में जसनाथ जी महाराज एवं भोमिया जी महाराज मंदिर हॉल में आयोजित शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की सहायता और मानव सेवा के लिए रक्त उपलब्ध कराना रहा। रूधिरा ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजन शिविर का आयोजन रूधिरा चैरिटेबल ब्लड सेंटर, गंगानगर के सहयोग से किया गया। रक्त संग्रह के लिए चिकित्सा दल की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस शिविर में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया। आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीण शिविर में डबली वास पेमा के अलावा मलकोका, 12 जेआरके, चेना वास सहित आसपास के कई गांवों से ग्रामीण, युवा, बुजुर्ग, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग पहुंचे। बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया, जबकि उपस्थित लोगों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया और आयोजन की सराहना की। ‘रक्तदान महादान’, समय पर रक्त मिलना जीवन बचा सकता है आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है। जरूरत के समय उपलब्ध कराया गया रक्त किसी मरीज का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसी उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्र में शिविर आयोजित कर लोगों को नियमित रक्तदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने भी रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में पूर्व सरपंच बीरबल सिंह मलकोका, डॉ. कुलविंदर सिंह, कांग्रेस पार्टी ओबीसी विभाग जिला सचिव हनुमानगढ़ सुनील खटोड़, पाल सिंह, अमरजीत सिंह, रामलाल ज्याणी, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार सुथार, विजय रिणवा, रामकुमार सिंधु, अमरचंद खटोड़, सुखदेव चौहान, पवन मेहला, श्योनीरायण ज्याणी, मनोहर लाल ज्याणी, कुलदीप रिणवा, मोहनलाल ज्याणी, भीमसैन बिर्ट, अजय कुमार बिर्ट, उग्रसेन कस्वा, सुरेश सहारण, कमलेश कुमार कालवा सहित अनेक ग्रामीण और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। शिविर के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार जताया।