चूरू | अभिनंदन विला में मित्र परिषद की ओर से राजकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने पर शनिवार शाम को अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी बृजेंद्र दाधीच व व्याख्याता जगदीश प्रसाद शर्मा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता माणकचंद भाटी ने की। इस दौरान विधायक हरलाल सहारण, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, फतेहचंद सोती, बाबूलाल शर्मा, संदीप पाटिल, लक्ष्मी देवी शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा व पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इस्माइल खान मंचस्थ अतिथि थे। विधायक सहारण ने कहा कि बेदाग राजकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने पर किसी व्यक्ति का अभिनंदन करना गौरव और आनंद का विषय है। राजेंद्र कुमार शर्मा ने स्वरचित कविता सुनाई। मित्र परिषद अध्यक्ष संदीप पाटिल ने कहा कि परिषद सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत है। सीडीओ संतोष महर्षि, सांवरमल गहलोनिया, किशनलाल गहलोनिया, बजरंग सैनी व बाबूलाल शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर दीपिका शर्मा, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, डॉ. सुरेंद्र सोनी, खालिद तुगलक, उमेश दाधीच, राकेश दाधीच, रितु दाधीच, रामदेव, पूर्व सभापति विजय शर्मा, पदमसिंह राठौड़ आदि मौजूद रहे। संचालन शिवकुमार शर्मा व राजेन्द्र मुसाफिर ने किया।