पहाड़ी पुलिस और डीएसटी टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया है। यह कार्रवाई डीग जिले के पहाड़ी क्षेत्र में की गई। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान कठोल निवासी वाजिब पुत्र वहीदा के रूप में हुई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सांवलेर से कठोल की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाजिब को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।