रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को डीग पुलिस लाइन में भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता देखने को मिली। महिला कालिका टीम की कॉन्स्टेबल कमलेश वैष्णव और राधा ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की कलाइयों पर राखी बांधी और उनके सुख, समृद्धि व दीर्घायु की कामना की। वहीं, ब्रज नगर में रक्षाबंधन के अवसर पर राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के कार्यालय पर हजारों बहनों का सैलाब उमड़ पड़ा। जवाब में पुलिसकर्मियों ने भी बहनों के सम्मान, सुरक्षा और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। इस पहल से पुलिस लाइन का माहौल कुछ देर के लिए पारिवारिक और आत्मीय हो गया। ड्यूटी के बीच मनाया रक्षाबंधन कालिका टीम की महिला कॉन्स्टेबलों ने पुलिस लाइन पहुंचकर पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। त्योहार के मौके पर राखी बांधने की इस पहल ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को परिवार से दूर होने का अहसास कुछ हद तक कम किया। पुलिसकर्मी अक्सर त्योहारों पर भी अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं और कई बार परिवार के साथ पर्व नहीं मना पाते हैं। राखी बांधी तो खिल उठे चेहरे राखी बांधने के दौरान पुलिसकर्मियों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। महिला कॉन्स्टेबलों ने राखी बांधकर भाई-बहन के रिश्ते की भावना को मजबूत किया। पुलिस लाइन में मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी कालिका टीम की इस पहल की सराहना की। सम्मान और सुरक्षा का दिया संदेश पुलिसकर्मियों ने महिला कॉन्स्टेबलों के प्रति सम्मान जताते हुए उनके साथ हर परिस्थिति में खड़े रहने का संकल्प लिया। आयोजन ने पुलिसकर्मियों के बीच आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत किया। वर्दी के पीछे भी है परिवार रक्षाबंधन विश्वास, सुरक्षा और रिश्तों की मजबूती का प्रतीक है। कालिका टीम की इस पहल ने यह संदेश दिया कि वर्दी के पीछे भी भावनाएं और रिश्ते होते हैं। ड्यूटी की व्यस्तता के बीच पुलिस लाइन में बने इस पारिवारिक माहौल ने रक्षाबंधन के पर्व को पुलिसकर्मियों के लिए खास और यादगार बना दिया। मंत्री मंत्री जवाहर सिंह की कलाई पर बंधीं रिकॉर्ड राखियां डीग जिले के ब्रज नगर में रक्षाबंधन के अवसर पर राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के कार्यालय पर हजारों बहनों का सैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्र की विभिन्न जगहों से आईं महिलाओं ने मंत्री की कलाई पर रिकॉर्ड संख्या में राखियां बांधीं। यह नजारा भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक बन गया। इस दौरान बहनों ने मंत्री जवाहर सिंह का मुंह मीठा कराया। मंत्री ने भी सभी बहनों को मिठाई खिलाई और रक्षाबंधन के उपहार के तौर पर हजारों महिलाओं को साड़ियां और मिठाइयां वितरित कीं। मंत्री कार्यालय पर यह कार्यक्रम घंटों तक चला, जिसने एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया। इस अभूतपूर्व आयोजन पर मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, "बहनों का ऐसा प्यार और सम्मान मुझे आज तक जिंदगी में कहीं नहीं मिला है। ब्रज क्षेत्र की मेरी इन सभी बहनों ने मेरे दफ्तर आकर मेरा जो मान बढ़ाया है, उसने मेरी कलाई पर हजारों राखियां बांधकर एक भाई के कद को ऊंचा कर दिया है।" मंत्री बेढम ने अपनी बहनों को वचन दिया कि वह इस प्यार को कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपनी बहनों की हर उम्मीद और भरोसे पर खरे उतरेंगे, साथ ही उनके हक व सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।