डीग में रविवार शाम परमदरा गांव के पास हुए सड़क हादसे में किराना दुकानदार देवकरण (42) पुत्र गिर्राज की मौत हो गई। वे बाइक से डीग से आवश्यक सामान लेकर अपने गांव पास्ता लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में देवकरण गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल देवकरण को तत्काल डीग जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉ. राजीव मित्तल ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परचून की दुकान चलाकर परिवार पालन-पोषण करते थे देवकरण पास्ता गांव में परचून की दुकान चलाते थे। इसी कारोबार से वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मॉच्यूरी में रखा शव, जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही परिजन डीग जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉच्युरी में रखवाया है। हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। CCTV और प्रत्यक्षदर्शियों से जुटाई जा रही जानकारी पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा सके। परिजनों की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।