रणथंभौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 15 अक्टूबर को बदले हुए रूट से चलेगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग के बजाय जयपुर, दौसा, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर होकर इंदौर जाएगी। ट्रेन का दौसा और गंगापुर सिटी स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। जयपुर मंडल के देवपुरा-सवाई माधोपुर स्टेशनों के बीच ब्रिज पर आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग कार्य के चलते भगत की कोठी-इंदौर रणथंभौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस की एक-एक ट्रिप परिवर्तित रूट से संचालित की जाएगी। ये रहेगा रूट जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ट्रेन संख्या 12466 भगत की कोठी-इंदौर रणथंभौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 15 अक्टूबर को भगत की कोठी से रवाना होगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग के बजाय जयपुर-दौसा-गंगापुर सिटी-सवाई माधोपुर होकर इंदौर जाएगी। परिवर्तित मार्ग में ट्रेन का दौसा और गंगापुर सिटी स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 12465 इंदौर-भगत की कोठी रणथंभौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी 15 अक्टूबर को इंदौर से रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन सवाई माधोपुर-गंगापुर सिटी-दौसा-जयपुर के परिवर्तित मार्ग से संचालित होकर भगत की कोठी पहुंचेगी। इस दिशा में भी ट्रेन का गंगापुर सिटी और दौसा स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। अजमेर-चंदेरिया स्टेशन के बीच कार्य के चलते 2 ट्रेन का बदला रूट अजमेर मण्डल के अजमेर-चंदेरिया रेलखण्ड पर झड़वासा-बान्दनवाडा व सिंगावल स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण ये ट्रेन बदले रूट से चलेंगी। मार्ग परिवर्तित ट्रेन (प्रारम्भिक स्टेशन से) दिल्ली सराय-जोधपुर एक्सप्रेस चूरू स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी रेलवे द्वारा रतनगढ़-चूरू रेलखंड के रतनगढ़ एवं मोलीसर स्टेशनों पर तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण निर्धारित ट्रेन को रेगुलेट किया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी संख्या 22482, दिल्ली सराय–जोधपुर एक्सप्रेस 20 अक्टूबर 2026 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी तथा चूरू स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।