झुंझुनूं | राणी सती दादी मंदिर की 11 सितंबर को प्रस्तावित वार्षिक पूजा और भाद्रपद अमावस्या के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विशेष रेल सेवाएं चलाने की मांग उठी है। शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को मांग-पत्र भेजकर 5 से 15 सितंबर के बीच दिल्ली और जयपुर से झुंझुनूं के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का आग्रह किया है। समिति ने दिल्ली-झुंझुनूं-दिल्ली और जयपुर-झुंझुनूं-जयपुर मार्ग पर 3-3 जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन की मांग की है। समय-सारिणी ऐसी रखने को कहा गया है ताकि अन्य महानगरों से दिल्ली या जयपुर पहुंचने वाले यात्री आसानी से झुंझुनूं आ-जा सकें। मांग-पत्र की प्रतिलिपि रेलवे बोर्ड दिल्ली के सचिव आर. मोहनराजा सहित कई जगह भेजी है।