धौलपुर में रक्षाबंधन के पर्व पर ससुराल जा रहे युवक की तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। हादसा बोथपुरा मोड़ के पास हुआ, जहां पीछे से आए ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ससुराल जाते समय हुआ हादसा मृतक की पहचान मनिया थाना क्षेत्र के टांडा रोड निवासी रवि कुमार (29) पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई है। रवि रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बाइक से आगरा जिले के तेहरा गांव स्थित ससुराल जा रहा था। इसी दौरान बोथपुरा मोड़ के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। अस्पताल पहुंचने से पहले नहीं बच सकी जान टक्कर इतनी जोरदार थी कि रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना में शामिल ट्रक और उसके चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।