धौलपुर में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद शनिवार सुबह से तेज धूप निकलने लगी है। इससे एक बार फिर गर्मी का एहसास बढ़ गया है। वहीं, कैचमेंट एरिया से लगातार पानी की आवक के चलते जिले के बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पार्वती बांध 92 प्रतिशत भर चुका है और अपनी पूर्ण भराव क्षमता से महज 1.16 मीटर खाली है। जिले में अब तक कुल 508 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। पार्वती बांध में लगातार बढ़ रहा पानी पार्वती बांध की कुल भराव क्षमता 223.41 मीटर है। वर्तमान में बांध का जलस्तर 222.25 मीटर तक पहुंच गया है। बांध करीब 92 प्रतिशत भर चुका है। कैचमेंट क्षेत्र से पानी की लगातार आवक बनी रहने के कारण जलस्तर में और बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है। रामसागर बांध लगभग पूरी क्षमता पर रामसागर बांध की कुल क्षमता 7.65 मीटर है। इसमें वर्तमान में 7.62 मीटर पानी दर्ज किया गया है। यानी बांध लगभग अपनी पूरी क्षमता तक पहुंच चुका है। वहीं, उर्मिला सागर बांध की कुल क्षमता 8.69 मीटर है, जिसमें वर्तमान में 7.38 मीटर पानी भरा हुआ है। तालाबशाही बांध की क्षमता 3.35 मीटर है और इसका वर्तमान जलस्तर 2.53 मीटर दर्ज किया गया है। अन्य बांधों में भी पानी की आवक उमरेह बांध की कुल क्षमता 2.90 मीटर है, जिसमें वर्तमान में 1.19 मीटर पानी है। हुसैनपुर बांध की क्षमता भी 2.90 मीटर है और इसका जलस्तर 1.49 मीटर तक पहुंच गया है। धूप ने बढ़ाई गर्मी, बांधों का बढ़ता पानी राहत बारिश के बाद शनिवार को निकली तेज धूप से तापमान में बढ़ोतरी हुई और लोगों को फिर से गर्मी का एहसास होने लगा। इसके विपरीत कैचमेंट क्षेत्रों से पानी की लगातार आवक के चलते बांधों में बढ़ता जलस्तर किसानों और आमजन के लिए राहत की खबर है। जल संसाधन विभाग बांधों के जलस्तर और पानी की आवक पर लगातार निगरानी रख रहा है।