झुंझुनूं | ग्राम नयासर में सूखे कुएं के स्थान पर नए कुएं के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। कुएं की खुदाई का काम शुरू कर दी गई। इसके बनने से ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। भूमि पूजन पंडित पवन शर्मा ने कराया। इस मौके पर इम्तियाज अली, मदन शर्मा, बाबूलाल, बनवारी, शशि, हितेश और संदीप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।